भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद के तहत 'विधि के समक्ष समानता' (Right to Equality before Law) का अधिकार दिया गया है?
भारतीय संविधान के अनुच्छेद 14 के अनुसार, भारत के राज्यक्षेत्र में राज्य किसी भी व्यक्ति को विधि के समक्ष समता से या विधियों के समान संरक्षण से वंचित नहीं करेगा।
उत्तर प्रदेश में 'ठुमरी' गायन के लिए प्रसिद्ध घराना निम्नलिखित में से कौन सा है?
उत्तर प्रदेश में 'ठुमरी' और 'दादरा' गायन शैली का विकास मुख्य रूप से लखनऊ घराने के अंतर्गत हुआ है। नवाब वाजिद अली शाह के शासनकाल में लखनऊ घराने को संगीत और नृत्य के क्षेत्...
जीन पियाजे के संज्ञानात्मक विकास के सिद्धांत के अनुसार 'औपचारिक संक्रियात्मक अवस्था' (Formal Operational Stage) की आयु सीमा निम्नलिखित में से क्या है?
जीन पियाजे के संज्ञानात्मक विकास के सिद्धांत में चौथी और अंतिम अवस्था औपचारिक संक्रियात्मक अवस्था (Formal Operational Stage) है, जिसकी आयु सीमा 11 वर्ष से वयस्कता (11 वर्...
निम्नलिखित में से 'लंबोदर' शब्द में कौन सा समास है?
'लंबोदर' शब्द का विग्रह 'लंबा है उदर जिसका अर्थात् गणेश जी' होता है। जहां दोनों पद प्रधान न होकर किसी अन्य पद की प्रधानता होती है, वहां बहुव्रीहि समास होता है।
उत्तर प्रदेश में 'देवा शरीफ का मेला' निम्नलिखित में से किस जिले में आयोजित किया जाता है?
उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में प्रसिद्ध 'देवा शरीफ का मेला' हाजी वारिस अली शाह की दरगाह पर आयोजित किया जाता है।
लॉरेंस कोहलबर्ग के नैतिक विकास के सिद्धांत के अनुसार, 'अच्छा लड़का - अच्छी लड़की' अभिविन्यास निम्नलिखित में से किस स्तर के अंतर्गत आता है?
लॉरेंस कोहलबर्ग के नैतिक विकास के सिद्धांत में 'अच्छा लड़का - अच्छी लड़की' (Good Boy - Nice Girl Orientation) अभिविन्यास पारंपरिक नैतिकता स्तर (Conventional Level) के अंत...
भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद के तहत 'अस्पृश्यता का अंत' (Untouchability) का प्रावधान किया गया है?
भारतीय संविधान के अनुच्छेद 17 के तहत 'अस्पृश्यता का अंत' किया गया है और किसी भी रूप में इसका आचरण करना दंडनीय अपराध घोषित किया गया है।
निम्नलिखित में से 'गजानन' शब्द में कौन सा समास है?
'गजानन' शब्द का समास विग्रह 'गज (हाथी) के समान आनन (मुख) है जिसका' अर्थात गणेश जी होता है। जहाँ दोनों पद प्रधान न होकर किसी अन्य पद की प्रधानता होती है, वहाँ बहुब्रही समा...
निम्नलिखित में से 'प्रत्युपकार' शब्द में कौन सी संधि है?
'प्रत्युपकार' शब्द का संधि-विच्छेद 'प्रति + उपकार' होता है। यहाँ 'इ' और 'उ' के मिलने से 'यु' बना है, जो यण स्वर संधि का नियम है।
राष्ट्रीय उद्यान 'काजीरंगा' निम्नलिखित में से किस राज्य में स्थित है?
काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान भारत के असम राज्य में स्थित है, जो एक सींग वाले गैंडे के लिए विश्व प्रसिद्ध है।