विकास के क्षेत्र — MCQ प्रश्न, व्याख्या एवं मॉक टेस्ट
Clear filterशारीरिक, संज्ञानात्मक, सामाजिक, संवेगात्मक, भाषा और नैतिक विकास।
कोहलबर्ग के अनुसार, सही और गलत के प्रश्न के बारे में निर्णय लेने में शामिल चिंतन प्रक्रिया को क्या कहा जाता है?
कोहलबर्ग के अनुसार, नैतिक दुविधाओं को हल करने के लिए जो चिंतन प्रक्रिया अपनाई जाती है, उसे नैतिक तर्कणा (Moral Reasoning) कहते हैं।
अच्छे समस्या समाधानकर्ता बनने में विद्यार्थियों की सहायता करने के लिए, एक शिक्षक को निम्नलिखित में से किस प्रक्रिया पर बल देना चाहिए?
अच्छे समस्या समाधानकर्ता बनने में विद्यार्थियों की सहायता करने के लिए, एक शिक्षक को बड़ी और जटिल समस्याओं को छोटे-छोटे, प्रबंधनीय समस्याओं में विभाजित करना चाहिए। इस तरह...
पियाजे के अनुसार, 'संज्ञानात्मक विकास' (Cognitive Development) की किस अवस्था में बालक 'तार्किक रूप से' वस्तुओं और घटनाओं के बारे में चिंतन करना शुरू कर देता है?
मूर्त-संक्रियात्मक अवस्था (7-11 वर्ष) में बालक वस्तुओं के वर्गीकरण और उनके बीच तार्किक संबंध को समझने में सक्षम हो जाता है।
जीन पियाजे के अनुसार, बच्चा किस अवस्था में 'अमूर्त चिंतन' (Abstract Thinking) करना शुरू करता है?
औपचारिक-संक्रियात्मक अवस्था (11 वर्ष के बाद) में बच्चा अमूर्त विषयों और परिकल्पनाओं पर चिंतन करने में सक्षम हो जाता है।
वाइगोत्सकी के अनुसार, 'संज्ञानात्मक विकास' (Cognitive Development) में किसकी भूमिका सर्वोपरि है?
वाइगोत्सकी का मानना है कि बालक का संज्ञानात्मक विकास समाज और संस्कृति के साथ अंतःक्रिया से होता है।
कोहलबर्ग के 'नैतिक विकास' (Moral Development) सिद्धांत के अनुसार, 'दंड-आज्ञाकारिता' (Punishment-Obedience) किस स्तर की विशेषता है?
पूर्व-परंपरागत स्तर (प्रथम चरण) पर बच्चा नैतिकता का पालन केवल दंड से बचने के लिए करता है।