बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र (CDP) — प्रश्न, व्याख्या और मॉक टेस्ट
विकास के सिद्धांत, अधिगम, बुद्धि-व्यक्तित्व, समावेशी शिक्षा, शिक्षण विधियाँ, मूल्यांकन और भाषा/विषय शिक्षणशास्त्र — हर विषय के मुफ़्त MCQ अभ्यास करें।
साईन (चिह्न) का सिद्धांत किसने दिया?
टॉलमैन ने अधिगम का साईन (चिह्न) सिद्धांत दिया.
उपलब्धि अभिप्रेरणा (Achievement Motivation) का सिद्धांत किसने दिया?
डेविड सी. मेक्लिएंड ने उपलब्धि अभिप्रेरणा का सिद्धांत दिया।
चालक या अंतर्नोद (Drive Reduction) का सिद्धांत किसने दिया?
सी. एल. हल ने चालक या अंतर्नोद (प्रणोद) का सिद्धांत प्रतिपादित किया।
प्रबलन (Reinforcement) का सिद्धांत किसने दिया?
सी. एल. हल ने प्रबलन या पुनर्बलन का सिद्धांत दिया।
प्रतिस्थापक का सिद्धांत (Substitution Theory) किसने दिया?
पावलाव का अनुकूलित अनुक्रिया सिद्धांत 'प्रतिस्थापक का सिद्धांत' भी कहलाता है।
किसी वस्तु का संवेग दोगुना करने पर उसकी गतिज ऊर्जा कितनी हो जाएगी?
KE = p^2/2m, इसलिए संवेग दोगुना होने पर KE चार गुनी होगी।
कक्षा में 'सृजनात्मकता' (Creativity) को बढ़ावा देने के लिए शिक्षक को किस प्रकार के प्रश्नों को प्राथमिकता देनी चाहिए?
अपसारी प्रश्न छात्रों को अलग-अलग दृष्टिकोण से सोचने के लिए प्रेरित करते हैं, जो सृजनात्मकता का आधार है।
कक्षा में 'समावेशी शिक्षा' (Inclusive Education) का एक बड़ा लाभ क्या है?
समावेशी शिक्षा में सभी प्रकार के बच्चे एक साथ मिलकर सीखते हैं, जिससे उनमें सहयोग और सहिष्णुता विकसित होती है।
जीन पियाजे के अनुसार, 'अहंकेन्द्रित' (Egocentric) होने का गुण किस अवस्था में पाया जाता है?
पूर्व-संक्रियात्मक अवस्था (2-7 वर्ष) में बालक केवल अपने दृष्टिकोण से दुनिया को देखता है।
वाइगोत्सकी के अनुसार, 'संज्ञानात्मक विकास' में किसकी भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है?
वाइगोत्सकी का मानना है कि बच्चे का विकास सामाजिक वातावरण और भाषा के माध्यम से ही संभव है।
हवर्ड गार्डनर का 'बहु-बुद्धि सिद्धांत' किस पर बल देता है?
गार्डनर के अनुसार बुद्धि एक नहीं बल्कि कई प्रकार की होती है, और हर व्यक्ति की अलग क्षमताएं होती हैं।
बुद्धि का 'द्वि-तत्व सिद्धांत' (Two-Factor Theory) किसने दिया था?
चार्ल्स स्पीयरमैन ने बुद्धि को सामान्य (G) और विशिष्ट (S) कारकों में विभाजित किया था।
शिक्षण में 'सूक्ष्म शिक्षण' (Micro Teaching) का मुख्य उद्देश्य क्या है?
सूक्ष्म शिक्षण का उद्देश्य किसी एक शिक्षण कौशल को कम समय और कम छात्रों के बीच कुशलतापूर्वक विकसित करना है।
वाइगोत्सकी के अनुसार, 'भाषा' (Language) चिंतन को कैसे प्रभावित करती है?
वाइगोत्सकी का मानना है कि भाषा और विचार शुरू में अलग होते हैं, लेकिन भाषा चिंतन को व्यवस्थित करने और जटिल कार्यों को करने में एक औज़ार के रूप में कार्य करती है।
शिक्षण में 'परियोजना विधि' (Project Method) किस विचार पर आधारित है?
परियोजना विधि सक्रिय सहभागिता और व्यावहारिक अनुभव के माध्यम से सीखने पर आधारित है।
शिक्षण की 'खोज विधि' (Heuristic Method) का मुख्य लाभ क्या है?
खोज विधि छात्रों में खुद से प्रश्न पूछने, परिकल्पना बनाने और परीक्षण करने की आदत डालती है, जो वैज्ञानिक सोच का आधार है।
वाइगोत्सकी के अनुसार, 'निजी वाक' (Private Speech) किस प्रकार अधिगम को प्रभावित करता है?
वाइगोत्सकी के अनुसार, निजी वाक बालक को अपनी जटिल गतिविधियों और चिंतन को प्रबंधित करने में एक मार्गदर्शक की भूमिका निभाता है।