बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र (CDP) — प्रश्न, व्याख्या और मॉक टेस्ट
विकास के सिद्धांत, अधिगम, बुद्धि-व्यक्तित्व, समावेशी शिक्षा, शिक्षण विधियाँ, मूल्यांकन और भाषा/विषय शिक्षणशास्त्र — हर विषय के मुफ़्त MCQ अभ्यास करें।
शिक्षण की 'परियोजना विधि' (Project Method) के मुख्य प्रवर्तक कौन माने जाते हैं?
परियोजना विधि का विकास जॉन डीवी के विचारों के आधार पर विलियम किलपैट्रिक द्वारा किया गया था।
कोहलबर्ग के 'नैतिक विकास' (Moral Development) सिद्धांत के अनुसार, 'दंड-आज्ञाकारिता' (Punishment-Obedience) किस स्तर की विशेषता है?
पूर्व-परंपरागत स्तर (प्रथम चरण) पर बच्चा नैतिकता का पालन केवल दंड से बचने के लिए करता है।
शिक्षण में 'योगात्मक मूल्यांकन' (Summative Assessment) का मुख्य उद्देश्य क्या है?
योगात्मक मूल्यांकन का उद्देश्य सत्र या पाठ्यक्रम के अंत में छात्र के कुल अधिगम स्तर (उपलब्धि) का मापन और प्रमाणीकरण करना है।
वाइगोत्सकी के अनुसार, 'सामाजिक सहायता' (Scaffolding) क्या है?
स्कैफोल्डिंग (Scaffolding) उस अस्थायी सहायता को कहते हैं जो एक कुशल व्यक्ति द्वारा बच्चे को कार्य सीखने के लिए दी जाती है।
अधिगम के किस सिद्धांत में 'अंतर्दृष्टि' (Insight) को सीखने का प्रमुख आधार माना गया है?
वोल्फगैंग कोहलर के गेस्टाल्ट सिद्धांत में यह माना गया है कि सीखना अचानक सूझ या अंतर्दृष्टि (Insight) द्वारा होता है।
शिक्षण प्रक्रिया में 'अभिप्रेरणा' (Motivation) का प्रमुख स्रोत क्या है?
अभिप्रेरणा का मुख्य स्रोत व्यक्ति की आंतरिक इच्छाएँ (आंतरिक) या बाह्य पुरस्कार (बाह्य) होते हैं।
बुद्धि का 'त्रि-आयामी सिद्धांत' (Structure of Intellect Model) किसने प्रतिपादित किया था?
जे.पी. गिलफोर्ड ने बुद्धि का त्रि-आयामी (3D) सिद्धांत दिया था, जिसमें उन्होंने बुद्धि को तीन आयामों (संक्रिया, विषय-वस्तु और उत्पाद) में वर्गीकृत किया है।
लेव वाइगोत्सकी के अनुसार, अधिगम का मुख्य आधार क्या है?
वाइगोत्सकी का मानना था कि अधिगम मुख्य रूप से सामाजिक अंतःक्रिया (Social Interaction) के माध्यम से होता है।
बुद्धि का 'तरल-ठोस सिद्धांत' (Fluid and Crystallized Intelligence) किसने दिया था?
बुद्धि का तरल-ठोस सिद्धांत रेमंड कैटेल ने प्रतिपादित किया था, जो बुद्धि के दो प्रकारों (तरल और ठोस) की व्याख्या करता है।
हावर्ड गार्डनर के 'बहु-बुद्धि सिद्धांत' (Theory of Multiple Intelligences) के अनुसार, कौन सी बुद्धि वाले व्यक्ति में 'लय और ताल' (Rhythm) की अच्छी समझ होती है?
संगीतात्मक बुद्धि (Musical Intelligence) वाले व्यक्तियों में संगीत, लय, ताल और ध्वनि की उत्कृष्ट समझ होती है।
बालक के विकास में 'परिपक्वता' (Maturation) का क्या अर्थ है?
परिपक्वता का अर्थ शारीरिक और मानसिक विकास की वह स्वाभाविक प्रक्रिया है जो जैविक परिपक्वता के साथ आती है, न कि अभ्यास या प्रशिक्षण के माध्यम से।
बुद्धि का 'बहुकारक सिद्धांत' (Multi-factor theory) किसने प्रतिपादित किया था?
बुद्धि का बहुकारक सिद्धांत ई.एल. थॉर्नडाइक ने दिया था, जिसमें उन्होंने बुद्धि को कई स्वतंत्र कारकों का समूह माना है।
बच्चे के विकास के किस चरण में 'तर्कसंगत सोच' (Logical Thinking) का विकास प्रारंभ होता है?
मूर्त-संक्रियात्मक अवस्था (7-11 वर्ष) में बच्चे तार्किक रूप से सोचना शुरू कर देते हैं, जो मूर्त वस्तुओं से संबंधित होता है।
गेस्टाल्टवाद (Gestalt) सम्प्रदाय के जनक कौन हैं?
कोहलर, वर्दीमर और कोफ्का को गेस्टाल्टवाद का जनक माना जाता है।
बुद्धि संरचना का सिद्धांत (Structure of Intellect Theory) किसने दिया?
गिलफोर्ड ने बुद्धि संरचना का सिद्धांत दिया।
अधिगम का बन्ध (Bond) सिद्धांत किसने दिया?
थार्नडाइक ने अधिगम का बन्ध सिद्धांत दिया।
शिक्षण में 'योगात्मक मूल्यांकन' (Summative Assessment) का उद्देश्य क्या है?
योगात्मक मूल्यांकन सत्र के अंत में यह मापने के लिए किया जाता है कि छात्र ने कुल कितना सीखा है।
शिक्षण में 'मचान' (Scaffolding) की अवधारणा किसके द्वारा प्रतिपादित की गई थी?
वाइगोत्सकी ने मचान (Scaffolding) की अवधारणा दी, जिसका अर्थ है सीखने वाले को उसकी क्षमता के अनुसार अस्थायी सहायता प्रदान करना।
'डिस्लेक्सिया' (Dyslexia) मुख्य रूप से किससे संबंधित है?
डिस्लेक्सिया पढ़ने (Reading) से संबंधित एक विकार है, जिसमें वर्णों या शब्दों को पहचानने में समस्या होती है।