बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र (CDP) — प्रश्न, व्याख्या और मॉक टेस्ट
विकास के सिद्धांत, अधिगम, बुद्धि-व्यक्तित्व, समावेशी शिक्षा, शिक्षण विधियाँ, मूल्यांकन और भाषा/विषय शिक्षणशास्त्र — हर विषय के मुफ़्त MCQ अभ्यास करें।
पियाजे के अनुसार, 'पूर्व-संक्रियात्मक अवस्था' (Pre-operational Stage) की मुख्य विशेषता क्या है?
पूर्व-संक्रियात्मक अवस्था (2-7 वर्ष) की मुख्य विशेषता प्रतीकात्मक विचारों का विकास और भाषा का उपयोग करना है।
'बहु-बुद्धि सिद्धांत' (Theory of Multiple Intelligences) का प्रतिपादन किसने किया था?
हावर्ड गार्डनर ने 1983 में अपनी पुस्तक 'फ्रेम्स ऑफ माइंड' में बहु-बुद्धि सिद्धांत का प्रतिपादन किया था।
भाषा सीखने के लिए सबसे उपयुक्त समय कौन सा है?
प्रारंभिक बाल्यावस्था (Early Childhood) भाषा सीखने के लिए सबसे संवेदनशील और महत्वपूर्ण काल माना जाता है।
पियाजे के अनुसार, 'संवेगात्मक विकास' (Emotional Development) किस अवस्था में सबसे अधिक सामाजिक होता है?
किशोरावस्था में सामाजिक संबंध और संवेगात्मक विकास सबसे अधिक सक्रिय और गहरा होता है, जहाँ किशोरों का ध्यान सामाजिक स्वीकृति पर होता है।
पियाजे के अनुसार 'मूर्त-संक्रियात्मक अवस्था' (Concrete Operational Stage) की मुख्य विशेषता क्या है?
मूर्त-संक्रियात्मक अवस्था में बच्चे मूर्त वस्तुओं के आधार पर तार्किक चिंतन करने और उन्हें समझने में सक्षम हो जाते हैं।
कौन- अभिमर्शन के माध्यम से किसी भाषा को 'समझने' की अवचेतन प्रक्रिया को संदर्भित करता है?
भाषा को अवचेतन रूप से सीखना 'अर्जन' (Acquisition) कहलाता है।
संबंध प्रत्यावर्तन का सिद्धांत (Theory of Conditioned Reflex) किसने दिया?
इवान पेट्रोविच पावलाव ने संबंध प्रत्यावर्तन का सिद्धांत दिया।
प्रयोगात्मक मनोविज्ञान के जनक कौन हैं?
विल्हेम वुण्ट ने 1879 में जर्मनी के लिपजिग में पहली प्रयोगात्मक प्रयोगशाला स्थापित की थी।
बुद्धि परीक्षणों के जन्मदाता कौन हैं?
अल्फ्रेड बिने को बुद्धि परीक्षणों का जन्मदाता माना जाता है।
बुद्धि का 'द्वि-तत्व सिद्धांत' (Two-Factor Theory) किसने प्रतिपादित किया था?
स्पीयरमैन ने बुद्धि को सामान्य (G-factor) और विशिष्ट (S-factor) कारकों में विभाजित किया था।
अभिप्रेरणा (Motivation) का 'द्वि-कारक सिद्धांत' (Two-Factor Theory) किसने दिया?
हर्ज़बर्ग ने प्रेरणा के लिए 'स्वच्छता' (Hygiene) और 'प्रेरक' (Motivators) कारकों का सिद्धांत दिया।
वाइगोत्सकी का 'सामाजिक-सांस्कृतिक सिद्धांत' किस पर बल देता है?
वाइगोत्सकी के अनुसार, अधिगम सामाजिक संबंधों और संस्कृति के माध्यम से होता है।
'डिस्ग्राफिया' (Dysgraphia) का मुख्य लक्षण क्या है?
डिस्ग्राफिया लेखन संबंधी विकार है, जिसमें बालक के हाथ का समन्वय और लिखावट प्रभावित होती है।
जीन पियाजे के अनुसार, संज्ञानात्मक विकास की किस अवस्था में बालक 'प्रतीकात्मक खेल' (Symbolic Play) में संलग्न होता है?
पूर्व-संक्रियात्मक अवस्था (2-7 वर्ष) में बच्चा प्रतीकात्मक खेल खेलने लगता है, जहाँ वह निर्जीव वस्तुओं को सजीव मानकर खेलता है।
'डिस्ग्राफिया' (Dysgraphia) मुख्य रूप से किससे संबंधित अधिगम अक्षमता है?
डिस्ग्राफिया लेखन कौशल से जुड़ी एक अक्षमता है, जिसमें बालक को लिखने में समस्या होती है।
जीन पियाजे के अनुसार, बच्चों का चिंतन वयस्कों से किस प्रकार भिन्न होता है?
पियाजे का मानना है कि बच्चों का सोचने का तरीका (प्रकार) वयस्कों से पूरी तरह अलग होता है, न कि केवल मात्रा में।
कक्षा में 'प्रजातांत्रिक शिक्षण वातावरण' (Democratic Classroom) की मुख्य विशेषता क्या है?
प्रजातांत्रिक वातावरण में छात्रों को अपने विचार व्यक्त करने और निर्णय लेने में भाग लेने की स्वतंत्रता होती है।