शास्त्रीय अनुबंधन (पावलोव) — MCQ प्रश्न, व्याख्या एवं मॉक टेस्ट
Clear filterपावलोव का प्रयोग, उद्दीपक-अनुक्रिया और अनुबंधन।
🎯 9 Mock Tests Kheleinअधिगम के किस सिद्धांत को 'शास्त्रीय अनुबंधन' (Classical Conditioning) कहा जाता है?
इवान पावलोव के सिद्धांत को 'शास्त्रीय अनुबंधन' कहा जाता है, जिसमें स्वाभाविक उद्दीपन और कृत्रिम उद्दीपन के बीच संबंध बनता है।
अधिगम के किस सिद्धांत में 'अनुबंधन' (Conditioning) की प्रक्रिया को सीखने का मुख्य आधार माना गया है?
पावलोव का शास्त्रीय अनुबंधन सिद्धांत (Classical Conditioning) इस बात पर जोर देता है कि सीखना एक उत्तेजक और अनुक्रिया के बीच संबंध (अनुबंधन) स्थापित होने से होता है।
अधिगम के किस सिद्धांत में 'प्रतीक्षा' (Expectancy) और 'लक्ष्य' (Goal) को सीखने का आधार माना गया है?
ई.सी. टोलमैन का सिद्धांत 'चिन्ह-अधिगम' (Sign Learning) कहलाता है, जिसमें अधिगम का आधार लक्ष्य-निर्दिष्ट व्यवहार और अपेक्षाएं (Expectancy) होती हैं।
शास्त्रीय अनुबंधन (Classical Conditioning) का सिद्धांत किसने दिया?
इवान पेट्रोविच पावलाव ने शास्त्रीय अनुबंधन का सिद्धांत दिया।
अधिगम के 'शास्त्रीय अनुबंधन' (Classical Conditioning) में 'तटस्थ उद्दीपक' (Neutral Stimulus) का क्या होता है?
शास्त्रीय अनुबंधन में, जब तटस्थ उद्दीपक (जैसे घंटी) को बार-बार स्वाभाविक उद्दीपक (भोजन) के साथ जोड़ा जाता है, तो वह अनुबंधित उद्दीपक बन जाता है।
अधिगम के 'शास्त्रीय अनुबंधन' (Classical Conditioning) में 'विलोपन' (Extinction) की प्रक्रिया क्या है?
जब लंबे समय तक स्वाभाविक उद्दीपन के साथ अस्वाभाविक उद्दीपन नहीं दिया जाता, तो अनुबंधित अनुक्रिया धीरे-धीरे समाप्त हो जाती है।
मनोविज्ञान के व्यवहारवादी सम्प्रदाय के जनक कौन हैं?
जोहन बी. वाटसन को व्यवहारवाद का जनक माना जाता है.