विकास के प्रमुख सिद्धांतकार — MCQ प्रश्न, व्याख्या एवं मॉक टेस्ट
Clear filterपियाजे, वाइगोत्स्की, कोहलबर्ग, एरिक्सन, ब्रूनर, बंडूरा, फ्रायड, मास्लो आदि।
इनमें से किस लगाव में शिशु माता-पिता को सुरक्षित आधार के रूप में उपयोग करते हैं?
सुरक्षित लगाव (Secure attachment) में शिशु माता-पिता को सुरक्षित आधार मानते हैं।
मनोविश्लेषण विधि के जन्मदाता कौन हैं?
सिगमंड फ्रायड मनोविश्लेषण विधि के जन्मदाता हैं।
विकास के सामाजिक प्रवर्तक कौन माने जाते हैं?
एरिक्सन को विकास के सामाजिक प्रवर्तक के रूप में जाना जाता है।
पियाजे के अनुसार, संज्ञानात्मक विकास की किस अवस्था में बालक 'संरक्षण' (Conservation) की अवधारणा समझ जाता है?
मूर्त-संक्रियात्मक अवस्था (7-11 वर्ष) में बच्चा यह समझ जाता है कि किसी वस्तु के रूप में परिवर्तन होने पर भी उसका द्रव्यमान या मात्रा अपरिवर्तित रहती है।
कोहलबर्ग के 'नैतिक विकास' सिद्धांत का तीसरा स्तर 'उत्तर-परंपरागत' (Post-Conventional) क्यों कहलाता है?
इसे उत्तर-परंपरागत इसलिए कहते हैं क्योंकि यहाँ व्यक्ति समाज के स्थापित नियमों से ऊपर उठकर अपने व्यक्तिगत नैतिक सिद्धांतों के आधार पर निर्णय लेता है।
पियाजे के अनुसार, 'मूर्त-संक्रियात्मक अवस्था' (Concrete Operational Stage) में बच्चे की मुख्य तार्किक क्षमता क्या है?
मूर्त-संक्रियात्मक अवस्था (7-11 वर्ष) में बच्चा वस्तुओं को उनके आकार या भार के आधार पर क्रमबद्ध (Seriation) करने में सक्षम हो जाता है।
पियाजे के अनुसार, 'अहंकेन्द्रित' (Egocentric) वाक किस अवस्था में पाया जाता है?
पूर्व-संक्रियात्मक अवस्था (2-7 वर्ष) में बालक स्वयं से बातें करता है क्योंकि वह दूसरों के दृष्टिकोण को नहीं समझ पाता, इसे 'अहंकेन्द्रित' वाक कहते हैं।
पियाजे के अनुसार, 'संवेदी-पेशीय अवस्था' (Sensory-Motor Stage) की मुख्य उपलब्धि क्या है?
संवेदी-पेशीय अवस्था (0-2 वर्ष) में शिशु में 'वस्तु स्थायित्व' (Object Permanence) का गुण विकसित होता है।
पियाजे के अनुसार, 'संरक्षण' (Conservation) की अवधारणा किस अवस्था में विकसित होती है?
मूर्त-संक्रियात्मक अवस्था (7-11 वर्ष) में बालक यह समझने लगता है कि किसी वस्तु के रूप या आकार बदलने से उसकी मात्रा में परिवर्तन नहीं होता, इसे ही संरक्षण (Conservation) कह...