बुद्धि, व्यक्तित्व एवं सृजनशीलता — MCQ प्रश्न, व्याख्या एवं मॉक टेस्ट
Clear filterबुद्धि के सिद्धांत, बुद्धि परीक्षण, व्यक्तित्व, रचनात्मकता और अभिक्षमता।
व्यक्तित्व मापन का 'माँग का सिद्धांत' किसने दिया?
हेनरी मुरे ने व्यक्तित्व मापन का माँग (Need) सिद्धांत दिया।
बुद्धि लब्धि (IQ) का सूत्र किसने संशोधित किया?
विलियम स्टर्न के सूत्र में 100 से गुणा करके उसे संशोधित रूप लुईस टर्मन ने दिया।
बुद्धि परीक्षण के लिए 'स्टैनफोर्ड-बिने स्केल' (Stanford-Binet) का आधार क्या है?
स्टैनफोर्ड-बिने स्केल का आधार मानसिक आयु (Mental Age) है, जिसके जरिए IQ मापा जाता है।
बुद्धि का 'द्वि-तत्व सिद्धांत' (Two-Factor Theory) किसने दिया था?
चार्ल्स स्पीयरमैन ने बुद्धि को सामान्य (G) और विशिष्ट (S) कारकों में विभाजित किया था।
बुद्धि परीक्षण में 'IQ' का मान अगर 100 है, तो इसका क्या अर्थ है?
IQ 100 का अर्थ है कि बालक का मानसिक विकास उसकी वास्तविक आयु के औसत के बराबर है।
बुद्धि का 'बहु-बुद्धि सिद्धांत' (Theory of Multiple Intelligences) में 'हावर्ड गार्डनर' ने बुद्धि को कितने प्रकार का बताया था?
हावर्ड गार्डनर ने अपने सिद्धांत में बुद्धि के आठ अलग-अलग प्रकार (जैसे- भाषाई, तार्किक, संगीतमय आदि) बताए थे।
बुद्धि का 'त्रि-तंत्रीय सिद्धांत' (Triarchic Theory) किसने दिया था?
रॉबर्ट स्टर्नबर्ग ने बुद्धि का 'त्रि-तंत्रीय सिद्धांत' प्रतिपादित किया था, जिसमें उन्होंने विश्लेषणात्मक, सृजनात्मक और व्यावहारिक बुद्धि का वर्णन किया।
बुद्धि के 'त्रि-तंत्रीय सिद्धांत' (Triarchic Theory) में कौन सा घटक शामिल नहीं है?
स्टर्नबर्ग के सिद्धांत में 'सांस्कृतिक' घटक शामिल नहीं है, इसके तीन मुख्य घटक विश्लेषणात्मक, सृजनात्मक और व्यावहारिक बुद्धि हैं।
बुद्धि का 'पदानुक्रमित सिद्धांत' (Hierarchical Theory) किसके द्वारा दिया गया?
फिलिप वर्नन ने बुद्धि को विभिन्न स्तरों के कारकों में पदानुक्रमित तरीके से व्यवस्थित किया था।
बुद्धि का 'त्रि-आयामी सिद्धांत' (Structure of Intellect) किसके द्वारा दिया गया?
गिलफोर्ड ने बुद्धि को तीन आयामों (संक्रिया, विषय-वस्तु, उत्पाद) में बाँटा है।