विकास के प्रमुख सिद्धांतकार — MCQ प्रश्न, व्याख्या एवं मॉक टेस्ट
Clear filterपियाजे, वाइगोत्स्की, कोहलबर्ग, एरिक्सन, ब्रूनर, बंडूरा, फ्रायड, मास्लो आदि।
जीन पियाजे के अनुसार, 'अहंकेन्द्रित' (Egocentric) होने का गुण किस अवस्था में पाया जाता है?
पूर्व-संक्रियात्मक अवस्था (2-7 वर्ष) में बालक केवल अपने दृष्टिकोण से दुनिया को देखता है।
वाइगोत्सकी के अनुसार, 'संज्ञानात्मक विकास' में किसकी भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है?
वाइगोत्सकी का मानना है कि बच्चे का विकास सामाजिक वातावरण और भाषा के माध्यम से ही संभव है।
वाइगोत्सकी के अनुसार, 'निजी वाक' (Private Speech) किस प्रकार अधिगम को प्रभावित करता है?
वाइगोत्सकी के अनुसार, निजी वाक बालक को अपनी जटिल गतिविधियों और चिंतन को प्रबंधित करने में एक मार्गदर्शक की भूमिका निभाता है।
कोहलबर्ग के नैतिक विकास के अनुसार, 'सामाजिक अनुबंध' (Social Contract) का चरण किस स्तर का हिस्सा है?
उत्तर-परंपरागत स्तर पर, व्यक्ति सामाजिक नियमों को लचीला मानता है यदि वे मानवीय अधिकारों और अनुबंधों के विपरीत हों।
पियाजे के अनुसार, 'संवेदी-पेशीय अवस्था' (Sensory-Motor Stage) में बालक मुख्य रूप से कैसे सीखता है?
शिशु अपनी इंद्रियों (Sensory) और क्रियाओं (Motor) के माध्यम से दुनिया का अन्वेषण करता है।
पियाजे के अनुसार, 'अनुकूलन' (Adaptation) की प्रक्रिया के दो प्रमुख घटक कौन से हैं?
पियाजे के अनुसार, अनुकूलन की प्रक्रिया आत्मसात्करण (नई जानकारी को पुराने ज्ञान में जोड़ना) और समायोजन (ज्ञान में परिवर्तन करना) से पूरी होती है।
पियाजे के अनुसार, 'संज्ञानात्मक विकास' (Cognitive Development) की किस अवस्था में बालक 'वस्तु स्थायित्व' (Object Permanence) की अवधारणा विकसित कर लेता है?
संवेदी-पेशीय अवस्था (0-2 वर्ष) में शिशु यह समझ जाता है कि वस्तुएं दिखाई न देने पर भी अस्तित्व में रहती हैं।