विकास के प्रमुख सिद्धांतकार — MCQ प्रश्न, व्याख्या एवं मॉक टेस्ट
Clear filterपियाजे, वाइगोत्स्की, कोहलबर्ग, एरिक्सन, ब्रूनर, बंडूरा, फ्रायड, मास्लो आदि।
पियाजे के अनुसार, 'पूर्व-संक्रियात्मक अवस्था' (Pre-operational Stage) की मुख्य विशेषता क्या है?
पूर्व-संक्रियात्मक अवस्था (2-7 वर्ष) की मुख्य विशेषता प्रतीकात्मक विचारों का विकास और भाषा का उपयोग करना है।
पियाजे के अनुसार 'मूर्त-संक्रियात्मक अवस्था' (Concrete Operational Stage) की मुख्य विशेषता क्या है?
मूर्त-संक्रियात्मक अवस्था में बच्चे मूर्त वस्तुओं के आधार पर तार्किक चिंतन करने और उन्हें समझने में सक्षम हो जाते हैं।
कौन- अभिमर्शन के माध्यम से किसी भाषा को 'समझने' की अवचेतन प्रक्रिया को संदर्भित करता है?
भाषा को अवचेतन रूप से सीखना 'अर्जन' (Acquisition) कहलाता है।
वाइगोत्सकी का 'सामाजिक-सांस्कृतिक सिद्धांत' किस पर बल देता है?
वाइगोत्सकी के अनुसार, अधिगम सामाजिक संबंधों और संस्कृति के माध्यम से होता है।
जीन पियाजे के अनुसार, संज्ञानात्मक विकास की किस अवस्था में बालक 'प्रतीकात्मक खेल' (Symbolic Play) में संलग्न होता है?
पूर्व-संक्रियात्मक अवस्था (2-7 वर्ष) में बच्चा प्रतीकात्मक खेल खेलने लगता है, जहाँ वह निर्जीव वस्तुओं को सजीव मानकर खेलता है।
जीन पियाजे के अनुसार, बच्चों का चिंतन वयस्कों से किस प्रकार भिन्न होता है?
पियाजे का मानना है कि बच्चों का सोचने का तरीका (प्रकार) वयस्कों से पूरी तरह अलग होता है, न कि केवल मात्रा में।
वाइगोत्सकी के अनुसार, 'मचान' (Scaffolding) देने का सबसे अच्छा समय कब है?
मचान या सहारा तब दिया जाता है जब बच्चा किसी कार्य को करने में सक्षम तो है लेकिन उसे थोड़ी सहायता की आवश्यकता है ताकि वह उसे स्वतंत्र रूप से पूरा कर सके।
कोहलबर्ग के अनुसार, 'उत्तर-परंपरागत स्तर' (Post-Conventional Level) की मुख्य विशेषता क्या है?
उत्तर-परंपरागत स्तर पर व्यक्ति सामाजिक नियमों से ऊपर उठकर अपने स्वयं के नैतिक सिद्धांतों (विवेक) के आधार पर निर्णय लेता है।